चमोली हादसा: अस्पताल का निरीक्षण कर रहे CHC प्रभारी डॉ. नवीन डिमरी की दीवार गिरने से मौत,शोक में स्वास्थ्य विभाग 

चमोली के नारायणबगड़ CHC प्रभारी डॉ. नवीन डिमरी की अस्पताल परिसर का निरीक्षण करते समय दीवार गिरने से मौत हो गई। हायर सेंटर ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया।चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले से एक दुखद घटना सामने आई है। नारायणबगड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के प्रभारी डॉ. नवीन डिमरी का ड्यूटी के दौरान हादसे में निधन हो गया। अस्पताल परिसर की सुरक्षा का जायजा लेते समय एक क्षतिग्रस्त दीवार उनके ऊपर गिर गई, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। हायर सेंटर ले जाते समय उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया।

चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले से एक दुखद घटना सामने आई है। नारायणबगड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के प्रभारी डॉ. नवीन डिमरी का ड्यूटी के दौरान हादसे में निधन हो गया। अस्पताल परिसर की सुरक्षा का जायजा लेते समय एक क्षतिग्रस्त दीवार उनके ऊपर गिर गई, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। हायर सेंटर ले जाते समय उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार, 25 जून को क्षेत्र में हुई भारी बारिश और भूस्खलन के चलते अस्पताल की एक दीवार के नीचे की जमीन खिसक गई थी। इससे दीवार कमजोर हो गई थी और उसके गिरने का खतरा बना हुआ था। शनिवार को लगातार हो रही बारिश के बीच डॉ. नवीन डिमरी अस्पताल परिसर का निरीक्षण कर रहे थे, ताकि मरीजों, स्वास्थ्यकर्मियों और भवन की सुरक्षा का आकलन किया जा सके। इसी दौरान अचानक दीवार भरभराकर उनके ऊपर गिर गई।

हादसे के तुरंत बाद अस्पताल के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने उन्हें मलबे से बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर हालत में उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

डॉ. नवीन डिमरी मूल रूप से गोपेश्वर के देवलधार क्षेत्र के निवासी थे। वे अपनी सादगी, सेवा भाव और कर्तव्यनिष्ठा के लिए पहचाने जाते थे। उनके आकस्मिक निधन से स्वास्थ्य विभाग में शोक की लहर है। क्षेत्र के लोगों ने भी उन्हें एक समर्पित चिकित्सक बताते हुए गहरा दुख व्यक्त किया है। उनके निधन को उत्तराखंड के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments