मसूरी-देहरादून मार्ग पर हादसा: शिव मंदिर के पास खाई में गिरा युवक, देर रात SDRF और पुलिस ने बचाई जान

देहरादून। मसूरी से देहरादून लौट रहे एक युवक के साथ शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। राजपुर क्षेत्र में शिव मंदिर के समीप उसका संतुलन बिगड़ने से वह गहरी खाई में जा गिरा। सूचना मिलते ही राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, देहरादून की मसूरी रोड पर शिव मंदिर से करीब 1 किमी आगे स्कूटी सवार 36 वर्षीय रोहित (निवासी आवास विकास कॉलोनी, ऋषिकेश) अनियंत्रित होकर लगभग 50 मीटर गहरी खाई में गिर गया। युवक अपने एक मित्र के साथ स्कूटी से मसूरी से देहरादून लौट रहा था। बताया जा रहा है कि उसने शराब का सेवन किया हुआ था। रास्ते में उसने सड़क किनारे स्कूटी रोकी और किनारे बैठ गया। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम और राजपुर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। रात का अंधेरा और खाई की गहराई रेस्क्यू अभियान में चुनौती बनी रही, लेकिन बचाव दल ने पूरी सतर्कता और मशक्कत के साथ युवक तक पहुंचकर उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

राजपुर थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने संयुक्त अभियान चलाया। घायल युवक को सकुशल खाई से निकालकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments