
खटीमा । उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को खटीमा स्थित लोहियाहेड हेलीपैड पर जनता और जनप्रतिनिधियों से सीधी मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को जनसमस्याओं का शीघ्रता से समाधान करने के कड़े निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की देरी स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे जमीनी स्तर पर संवेदनशीलता के साथ काम करें और आमजन की परेशानियों को गंभीरता से लें।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री धामी ने किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए, ताकि कृषि कार्य प्रभावित न हो और किसानों को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश भट्ट, महामंत्री रमेश जोशी, गोविंद टम्टा, डॉ. नवीन भट्ट, अमित कुमार पांडे, भवानी भंडारी सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रशासनिक अधिकारियों में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय एवं एएसपी डॉ. उत्तम सिंह नेगी भी मौजूद रहे।

Recent Comments