गंभीर बीमारियों में आयुष्मान कवर ₹5 लाख से बढ़ाकर ₹15-20 लाख करे सरकार – जन संघर्ष मोर्चा

“विधायकों को आजीवन इलाज मुफ्त, आम जनता के लिए सिर्फ कागज का टुकड़ा”

विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा ने मंगलवार को विकासनगर तहसील में जोरदार प्रदर्शन और घेराव कर राज्य सरकार से मांग की कि गंभीर बीमारियों में आयुष्मान भारत योजना के तहत मिलने वाली बीमा राशि को ₹5 लाख से बढ़ाकर ₹15 से 20 लाख किया जाए। मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी विनोद कुमार को सौंपा।

नेगी ने सरकार की नीतियों पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि प्रदेश में वर्तमान और पूर्व विधायकों व मंत्रियों तथा उनके परिजनों को आजीवन चिकित्सा प्रतिपूर्ति की सुविधा प्राप्त है — चाहे इलाज पर लाखों रुपये खर्च क्यों न हो जाएं, सरकारी खजाने से भुगतान होता है। इसके विपरीत आम नागरिक को आयुष्मान योजना के तहत मात्र ₹5 लाख का कवर मिलता है, जो कैंसर, किडनी रोग, हृदय शल्य चिकित्सा या लिवर ट्रांसप्लांट जैसी गंभीर बीमारियों में ऊंट के मुंह में जीरे के समान साबित होता है।

उन्होंने कहा, “जिस जनता ने इन विधायकों को चुना, वही जनता गंभीर बीमारी में पैसों के अभाव में दम तोड़ देती है, घर बिक जाते हैं, कर्ज में डूब जाते हैं और कुछ लोग आत्महत्या तक को मजबूर हो जाते हैं — लेकिन जनप्रतिनिधियों को इसकी कोई चिंता नहीं।”

मोर्चा ने मांग की कि राज्य सरकार अपने संसाधनों से कम से कम गंभीर बीमारियों के लिए आयुष्मान कवर बढ़ाए, ताकि गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को राहत मिल सके।

प्रदर्शन में विजयराम शर्मा, दिलबाग सिंह, मोहम्मद आरिफ, के.सी. चंदेल, अमित जैन, अतुल हांडा, महिपाल रावत, आर.पी. भट्ट, सरोज गांधी, गुरचरण सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments