जनरल बिपिन रावत की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि

“कहा—उत्तराखंड और देश का गौरव जनरल रावत

देहरादून ।भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ स्व. जनरल बिपिन रावत की चतुर्थ पुण्यतिथि पर सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के कनक चौक स्थित पार्क में उनकी प्रतिमा पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जनरल रावत के अदम्य साहस, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र के प्रति उनके सर्वोच्च समर्पण को स्मरण करते हुए उन्हें उत्तराखंड एवं देश का गौरव बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनरल बिपिन रावत का जीवन देशभक्ति, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणादायक मिसाल है। उनका व्यक्तित्व आने वाली पीढ़ियों को सदैव राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, सैनिकों और नागरिकों के साथ दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शहीदों के सम्मान में राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

कार्यक्रम में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, विधायक खजान दास और सविता कपूर भी मौजूद रहे। श्रद्धांजलि सभा में जनरल रावत के योगदान को याद करते हुए कहा गया कि उन्होंने अपने जीवनकाल में भारतीय सेना को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया और राष्ट्र की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments