अन्नामय्या जिले में मुख्यमंत्री धामी ने किया अटल जी की प्रतिमा का अनावरण

कहा — अटल जी की प्रेरणा से देश और उत्तराखंड आगे बढ़ रहे हैं

अनामैय्या। आंध्रप्रदेश के अन्नामय्या जिले के मदनपल्ली में रविवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने ‘अटल–मोदी सुशासन यात्रा’ में भाग लिया और जनसभा को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी का जीवन राष्ट्रभक्ति, लोकतांत्रिक मर्यादाओं और मानवीय मूल्यों का प्रतीक रहा है। उन्होंने कहा कि वाजपेयी जी के नेतृत्व में भारत ने पोखरण परमाणु परीक्षण, स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और दूरसंचार क्रांति जैसी ऐतिहासिक उपलब्धियाँ हासिल कीं।

धामी ने कहा कि अटल जी की प्रेरणा से ही आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की दिशा में निरंतर प्रगति कर रहा है। उन्होंने ‘स्टार्टअप इंडिया’, ‘मेक इन इंडिया’, ‘डिजिटल इंडिया’ और ‘वोकल फॉर लोकल’ जैसी योजनाओं को देश के आत्मनिर्भर बनने की दिशा में मील का पत्थर बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में भारत रक्षा, अंतरिक्ष, अवसंरचना सहित आर्थिक क्षेत्र में अग्रणी राष्ट्र के रूप में उभर रहा है। उन्होंने बताया कि देश के 99 प्रतिशत गांव सड़क नेटवर्क से जुड़ चुके हैं और शिक्षा, स्वास्थ्य व परिवहन क्षेत्रों में ऐतिहासिक सुधार हुए हैं।

धामी ने कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में सनातन संस्कृति और धार्मिक धरोहरों के संरक्षण के लिए अभूतपूर्व कार्य हो रहे हैं — अयोध्या में श्रीराम मंदिर, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, उज्जैन का महाकाल लोक और केदारनाथ-बद्रीनाथ धाम पुनर्निर्माण इसके उदाहरण हैं।

उन्होंने आगे कहा कि कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने, ट्रिपल तलाक समाप्त करने, सीएए लागू करने और वक्फ संशोधन जैसे निर्णयों से ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को नया बल मिला है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व में चल रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि पोलावरम परियोजना, औद्योगिक शहरों, नाइट विज़न फैक्ट्री और सेमीकंडक्टर इकाइयों के माध्यम से राज्य विकास के नए आयाम गढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल जी की प्रेरणा से ही उत्तराखंड का गठन संभव हुआ और आज प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में राज्य शिक्षा, स्वास्थ्य, स्टार्टअप, रोजगार और सुशासन में अग्रणी बन रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य में समान नागरिक संहिता, धर्मांतरण विरोधी कानून और लैंड जिहाद के खिलाफ कड़े कदम इसी दिशा के उदाहरण हैं।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments