मुख्यमंत्री धामी की पहल: डाम क्षेत्र के पांडव कालीन प्राचीन मंदिर का सौंदर्यीकरण, धार्मिक पर्यटन को मिलेगी नई गति

देहरादून/उत्तराखंड: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की संवेदनशीलता और देवभूमि की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने की प्रतिबद्धता एक बार फिर सामने आई है। आज डाम क्षेत्र में स्थित पांडव कालीन प्राचीन मंदिर के सौंदर्यीकरण की मुख्यमंत्री घोषणा से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। यह घोषणा न केवल स्थानीय जनता के लिए गर्व की बात है, बल्कि उत्तराखंड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने के सरकार के संकल्प को मजबूती प्रदान करती है।

इससे पूर्व भी मुख्यमंत्री ने क्षेत्रीय नेताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं के अनुरोध पर हिडिंबा देवी मंदिर के सौंदर्यीकरण की घोषणा की थी, जिसका कार्य सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है। अब डाम क्षेत्र के इस ऐतिहासिक मंदिर की बारी है, जहां शीघ्र ही सौंदर्यीकरण कार्य शुरू होगा। इस विकास से न केवल मंदिर की पुरानी शोभा लौटेगी, बल्कि सड़कें बनेंगी, शौचालयों का निर्माण होगा, धर्मशाला बनेगी और साधु-संतों के ठहरने की उचित व्यवस्था होगी। साथ ही मंदिर के सरोवर को भी आधुनिक और सुंदर बनाया जाएगा।

क्षेत्र की सम्मानित जनता और भारतीय जनता पार्टी की ओर मुख्यमंत्री का हार्दिक धन्यवाद अर्पित किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री की यह घोषणा जल्द ही धरातल पर उतरेगी और डाम क्षेत्र धार्मिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनेगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की यह पहल देवभूमि उत्तराखंड में चल रहे मानसखंड और केदारखंड मंदिरमाला सौंदर्यीकरण अभियान का हिस्सा है, जिसके तहत कई प्राचीन मंदिरों का जीर्णोद्धार हो रहा है। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा, रोजगार सृजन होगा और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

यह घोषणा उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोने और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। क्षेत्रवासी मुख्यमंत्री के प्रति कृतज्ञता व्यक्त कर रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि यह कार्य शीघ्र पूरा हो।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments