मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रावी और ब्यास जल न्यायाधिकरण से की हरियाणा के हितों की रक्षा की अपील

चण्डीगढ़,22फरवरी2025(एजेंसिया)मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने रावी और ब्यास जल न्यायाधिकरण के दौरे के दौरान हुई बैठक में हरियाणा के हितों की बात करते हुए 30 जनवरी, 1987 की रिपोर्ट पर शीघ्र अंतिम निर्णय की अपील की, ताकि राज्य को उसके न्यायोचित हिस्से का पानी शीघ्र मिल सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा के लिए #SYL एक महत्वपूर्ण मुद्दा है और माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा हरियाणा के हक में फैसला भी दिया गया है, लेकिन फिर भी अभी तक पंजाब की ओर से हरियाणा को उसके हिस्से का पानी नहीं मिला है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही SYL के विषय का समाधान होगा।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments