पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. देवेन्द्र प्रधान के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ओडिशा पहुंचकर अर्पित की श्रद्धांजलि

भुवनेश्वर,25मार्च 2025(आरएनएस ) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज ओडिशा पहुंचे और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पूज्य पिताजी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. देवेन्द्र प्रधान के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। मुख्यमंत्री ने भुवनेश्वर स्थित उनके आवास पर पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि स्व. देवेन्द्र प्रधान का संपूर्ण जीवन जनसेवा और भारतीय जनता पार्टी को सशक्त बनाने के लिए समर्पित रहा। उन्होंने पार्टी के विस्तार और राष्ट्रहित में जो कार्य किए, वे सदैव अविस्मरणीय रहेंगे।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments