यमकेश्वर इंटर कॉलेज के नवीन दोमंजिला भवन का सीएम धामी-योगी ने उद्घाटन किया

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यमकेश्वर इंटर कॉलेज के नवनिर्मित दोमंजिला भवन का उद्घाटन किया। कार्यक्रम से पूर्व दोनों नेताओं ने प्राचीन शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उसके बाद उन्होंने भवन का अवलोकन किया।

सेवा, सुशासन और विकास सरकार का संकल्प: सीएम धामी
शिक्षा केवल रोजगार नहीं, संस्कारों का आधार

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि विद्या मनुष्य का सबसे बड़ा आभूषण है। शिक्षा डिग्री या रोजगार से कहीं आगे संस्कार, चेतना और नैतिक मूल्यों का स्रोत है। पिछले चार वर्षों में 28 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं। सरकार शिक्षा इंफ्रास्ट्रक्चर, गुणवत्ता और नवाचार से समावेशी विकास को गति दे रही है।
नए भवन से क्षेत्रीय शिक्षा मजबूत होगी, विद्यार्थियों को बेहतर माहौल मिलेगा। उन्होंने योगी आदित्यनाथ को सुरक्षा-सुशासन का प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि यहीं से प्रारंभिक शिक्षा लेकर वे राष्ट्रहित के प्रतीक बने हैं।

संस्कारयुक्त शिक्षा से राष्ट्र निर्माण: सीएम योगी
आधुनिक इंफ्रा से गांवों का कायाकल्प, पलायन रुकेगा

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भौतिक विकास साधन मात्र है, अंतिम लक्ष्य नहीं। विद्यालय संस्कार-संस्कृति के संवर्धन के केंद्र हों। गुरुकुल परंपरा व्यक्तित्व निर्माण की आधारशिला है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति में कौशल-आधारित शिक्षा पर जोर है, उत्तराखंड सराहनीय कार्य कर रहा। उच्च गुणवत्ता वाले शिक्षण से गांव विकसित होंगे, पलायन रुकेगा और आत्मनिर्भरता बढ़ेगी।

इसके अलावा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गुणवत्ता शिक्षा पर बल दिया। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने प्रांतीयकरण की प्रक्रिया तेज करने का आश्वासन दिया। विधायक रेनू बिष्ट ने विज्ञान कक्षाओं की मांग की।
दोनों मुख्यमंत्रियों ने मेधावी विद्यार्थियों—नमन रावत (कक्षा-6), हर्ष चौहान (7), आरती चौहान (8), सचिन बडोला (9), दीपाली (10), अभिषेक बडोला (11) एवं पल्लवी (12)—को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया, एसएसपी सर्वेश पंवार, जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments