चंबा क्षेत्र में वाहन दुर्घटना पर CM धामी ने गहरा शोक व्यक्त किया, घायलों को त्वरित चिकित्सा-सुविधा देने के निर्देश

टिहरी गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद टिहरी गढ़वाल के चम्बा क्षेत्र के नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर हुई वाहन दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों के प्रति संवेदना जताते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि वे दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को इस अत्यंत दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

मुख्यमंत्री धामी ने जिला प्रशासन को सख्त निर्देश दिए हैं कि दुर्घटना में घायल लोगों को त्वरित एवं समुचित उपचार उपलब्ध कराया जाए और राहत व बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए। उन्होंने अधिकारियों को स्थल की स्थिति पर सतत निगरानी बनाए रखने एवं आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए हैं।

टिहरी के चंबा में हुए दर्दनाक हादसे के बाद सीएम धामी ने एक्स पर पोस्ट किया है. सीएम धामी ने लिखा कि

“जनपद टिहरी गढ़वाल के चंबा क्षेत्र अंतर्गत नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दु:खद समाचार प्राप्त हुआ. ईश्वर से प्रार्थना है कि दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें. जिला प्रशासन को घायलों के उचित उपचार हेतु निर्देश दिए हैं. बाबा केदार से घायलों के स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं.”

जिला प्रशासन ने प्राथमिक राहत कार्य शुरू कर दिए हैं और स्थानीय स्वास्थ्य संस्थानों में आपात प्रयास जारी हैं।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments