

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने वाले उत्तराखंड के नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश पंत और प्रिशा रावत ने भेंट की।
मुख्यमंत्री ने दोनों बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि इतनी कम उम्र में 5,895 मीटर ऊंची किलिमंजारो जैसी चुनौतीपूर्ण चोटी पर चढ़ना उनके साहस, दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास का परिचायक है। दोनों ने उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया है और उनकी सफलता अन्य बच्चों को बड़े लक्ष्य तय करने के लिए प्रेरित करेगी।
9 वर्षीय रियांश पंत अल्मोड़ा के चीनाखान और 10 वर्षीय प्रिशा रावत नैनीताल के बैलपड़ाव की निवासी हैं। दोनों ने 22 अगस्त 2026 को किलिमंजारो पर तिरंगा फहराया था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के युवाओं में प्रतिभा और साहस की कमी नहीं है। प्रदेश के युवा पर्वतारोहण और खेलों में राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन कर रहे हैं। राज्य सरकार युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

Recent Comments