
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज खटीमा गोलीकांड में शहीद हुए राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य के निर्माण में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले शहीदों को प्रदेश हमेशा याद रखेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इन शहीद आंदोलनकारियों के सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि राज्य के समग्र विकास को गति देने के लिए रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में प्राथमिकता के साथ काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि राज्य के लिए दिया गया उनका बलिदान हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।

Recent Comments