2027 मिशन पर कांग्रेस का फोकस, श्रीनगर में गणेश गोदियाल ने कार्यकर्ताओं में भरा चुनावी उत्साह

श्रीनगर। आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में सोमवार को श्रीनगर स्थित कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल की अध्यक्षता में संगठनात्मक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों, ब्लॉक एवं मंडल प्रतिनिधियों के साथ बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया।

बैठक को संबोधित करते हुए गणेश गोदियाल ने कहा कि विधानसभा चुनाव में सफलता का आधार मजबूत संगठन और सक्रिय बूथ नेटवर्क होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और बूथ स्तर तक पार्टी को सशक्त बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के बीच लगातार सक्रिय रहे और स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाए।

उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, पलायन, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं जैसे जनहित के मुद्दों को लेकर कांग्रेस जनता के बीच जाएगी। कार्यकर्ताओं से इन विषयों पर आम लोगों से संवाद बढ़ाने और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का आग्रह किया गया।

बैठक के दौरान कई युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि युवाओं का बढ़ता जुड़ाव संगठन के लिए सकारात्मक संकेत है और इससे पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी।

इस अवसर पर हाल ही में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा उपचुनावों के परिणामों पर भी चर्चा की गई। गणेश गोदियाल ने कहा कि कुछ राज्यों के नतीजे देश की बदलती राजनीतिक सोच का संकेत हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इन परिणामों से प्रेरणा लेकर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया।

बैठक में संगठन विस्तार, बूथ प्रबंधन, जनसंपर्क अभियान और आगामी चुनावी रणनीति से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments