गोदावरी थापली ने संभाला कांग्रेस प्रदेश कोषाध्यक्ष का पदभार

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त प्रदेश कोषाध्यक्ष गोदावरी थापली ने बुधवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत और अभिनंदन किया।

पदभार ग्रहण करने के बाद गोदावरी थापली ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो भरोसा जताया है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाने का प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी को वित्तीय और प्रशासनिक रूप से मजबूत बनाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।

उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए प्रदेशभर में संगठन को मजबूत किया जाएगा। इसके साथ ही राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का संघर्ष और तेज किया जाएगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन के हित में काम करने का आह्वान किया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने गोदावरी थापली को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि थापली के लंबे सांगठनिक अनुभव, सक्रियता और कार्यक्षमता से प्रदेश कांग्रेस कमेटी को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments