

हरिद्वार। हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद रामलीला मैदान के कथित शुद्धिकरण को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध तेज हो गया है। बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एससी-एसटी विभाग के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार और प्रीतम सिंह के नेतृत्व में भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया।
कांग्रेस कार्यकर्ता शिवा ग्रैंड होटल, शंकर आश्रम के पास एकत्र हुए और जुलूस के रूप में शंकराचार्य चौक की ओर बढ़े। हाथों में पार्टी के झंडे और नारे लिखी तख्तियां लेकर उन्होंने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने शुद्धिकरण की कार्रवाई को लोकतांत्रिक मूल्यों और राजनीतिक मर्यादाओं के विपरीत बताते हुए आक्रोश व्यक्त किया।
जुलूस शंकराचार्य चौक पहुंचने के बाद कांग्रेस नेताओं ने सभा की और भाजपा सरकार का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया। नेताओं ने कहा कि राजनीतिक कार्यक्रम के बाद किसी सार्वजनिक स्थल का शुद्धिकरण समाज में अनावश्यक विभाजन पैदा करने वाली मानसिकता को दर्शाता है।

प्रदर्शन में पूर्व राज्य मंत्री संजय पालीवाल, संजय सैनी, सुखपाल सिंह जायसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश कुमार दुबे, वरिष्ठ कांग्रेसी नरेश सेमवाल, ईशम सिंह, एडवोकेट सतीश दुबे, दिनेश पुंडीर, प्रधान दिनेश वालिया, तेलूराम प्रधान, मनोज धनकर, दीवान चंद, अमित नौटियाल, ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा, महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, जबलपुर ब्लॉक अध्यक्ष यशवंत सैनी, बी.एस. तेजयान, यूथ नेता गौरव सिंह चौहान, सोहेल कुरैशी, ताहिर, उमेश बर्मन, अजीत कुमार, प्रभारी महेश प्रताप राणा तथा सी.पी. सिंह (भेल) सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Recent Comments