कांग्रेस उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप पौड़ी रवाना, राहुल गांधी के दौरे को लेकर जुटाई जा रही तैयारियां

पौड़ी/देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप आज शाम पौड़ी के लिए रवाना हो गए। वे कल 3 जून और 4 जून को पार्टी के शीर्ष नेता राहुल गांधी के कार्यक्रमों के दौरान पार्टी तैयारियों को गति देने के लिए पौड़ी में रुकेंगे।

श्री प्रताप ने कहा कि राहुल गांधी के राज्य दौरे ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भर दी है। “लंबे समय बाद राहुल गांधी उत्तराखंड आ रहे हैं, इससे पार्टी कार्यकर्ताओं के चेहरे खिल गए हैं।” उन्होंने बताया कि देहरादून और अल्मोड़ा में पार्टी की बैठकों की शानदार तैयारी चल रही है, वहीं पौड़ी गढ़वाल में भी पार्टी के शीर्ष नेता दिन-रात इस दौरे की सफलता सुनिश्चित करने में जुटे हैं।

धीरेंद्र प्रताप ने कहा, “गढ़वाल में कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नाम की लहर है। हमें पूरा विश्वास है कि 2027 के विधानसभा चुनावों में गढ़वाल मंडल में कांग्रेस 70 फीसदी से अधिक सीटें जीतेगी।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में राहुल गांधी के कार्यक्रमों में शामिल होने की अपील की।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments