लखनऊ 27 अगस्त (आरएनएस ),उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान योगी सरकार पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अव्यवस्था और सरकारी लापरवाही के कारण जान गंवा रही है, जबकि सरकार आंकड़ों की बाजीगरी और झूठे प्रचार से अवास्तविक तस्वीर पेश कर पुरस्कार लेने में व्यस्त है।अजय राय ने जानकीपुरम सेक्टर-7 निवासी राजेश कौशल की मृत्यु का उल्लेख करते हुए कहा कि यह मौत डायरिया से हुई, जिसका मूल कारण सीवर युक्त प्रदूषित पानी था। लेकिन सरकार ने इस सच्चाई को छुपाकर गलत कारण बताए। उन्होंने कहा कि यह बेहद अफसोसजनक है कि राजधानी लखनऊ, जिसे स्वच्छता रैंकिंग में तीसरा स्थान मिलने का दावा किया गया, वहीं के निवासी गंदगी और दूषित पानी के कारण मर रहे हैं। दुख की बात यह है कि मृतक के परिजनों का हालचाल लेने कोई भी भाजपा नेता तक नहीं पहुंचा।प्रेसवार्ता के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ने राजेश कौशल के घर के बाहर नाले की तस्वीरें भी मीडिया के सामने रखीं। इन तस्वीरों में यह साफ दिखाई दे रहा था कि जिस नाले से दूषित पानी बह रहा है, उसी के पास से पीने के पानी की पाइपलाइन भी घरों में जा रही है, जो जगह-जगह से लीक होकर संक्रमण फैला रही है।रोजगार के मुद्दे पर सरकार को आड़े हाथों लेते हुए अजय राय ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार देने में पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने कहा कि रोजगार महाकुंभ जैसे आयोजन महज दिखावा हैं, जहां युवाओं को छला जा रहा है। इस महाकुंभ में अव्यवस्था का आलम यह रहा कि बच्चों और युवाओं के सीवी और डिग्रियां कूड़े के ढेर में पड़ी मिलीं। दूर-दराज़ से आए युवाओं को अपने भविष्य को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं थी, जबकि मुख्यमंत्री अपने भाषणों में केवल जुमले ही दोहराते रहे।अजय राय ने रिपोर्टों का हवाला देते हुए कहा कि सेंटर फॉर मॉनिटरिंग ऑफ इंडियन इकोनॉमी (ष्टरूढ्ढश्व) के अनुसार 20 से 24 वर्ष के युवाओं के बीच श्रम बल भागीदारी दर लगातार गिर रही है। इसका मतलब है कि बेरोजगारी से हताश होकर युवा अब रोजगार मांगना ही छोड़ चुके हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ढ्ढरुह्र) की रिपोर्ट भी उत्तर प्रदेश में युवाओं के बीच बढ़ती बेरोजगारी की पुष्टि करती है।कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार न युवाओं को रोजगार उपलब्ध करा पा रही है, न किसानों को खाद, न लोगों को बीमारियों से बचा पा रही है और न महिलाओं को सुरक्षा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आत्ममुग्धता में डूबे हुए हैं और उनका प्रशासन पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है, जो भ्रष्टाचार में आकंठ लिप्त है।
अव्यवस्था और बेरोजगारी पर कांग्रेस का वार, अजय राय बोले – मौतें छिपा रही है सरकार, रोजगार महाकुंभ निकला छलावा
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Recent Comments