कांग्रेस का बढ़ता कुनबा: सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने थामा हाथ

मसूरी,। शहर कांग्रेस के तत्वाधान में किंक्रेग पार्किग मे कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें पूर्व पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता के नेतृत्व में सैकड़ो लोगों ने प्रदेश प्रभारी सांसद कुमारी शैलजा के समक्ष प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कांग्रेस का पटका पहना व माला पहना कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करवायी।
इस मौके पर कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी व सांसद कुमारी शैलजा ने कहा कि उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस धरातल पर कार्य कर रही है व पूरे प्रदेश में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे वहीं इस बार जनता का भाजपा से मोह भंग हो चुका है व कांग्रेस के कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोग आ रहे है व सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं, प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी इसका पूरा प्रयास किया जा रहा है। भाजपा के लोग कांग्रेस में आ रहे है, सभी को पता है भाजपा वाले अपनी जेब भर रहे है, गरीबों के लिए कोई नीति नही है। शीघ्र की प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारणी बनेगी, अंकिता भंडारी हत्याकांड में इंसाफ कब मिलेगा जबकि सीबीआई जांच की घोषणा की गयी है।

उन्होंने क्षेत्रीय दलों के सहयोग के सवाल पर कहा कि यह जल्दबाजी होगी अभी तो कई भाजपा के नेता कांग्रेस में आने जा रहे हैं। । उन्होने कहा कि उन्होंने उत्तराखंड दौरे पर देखा कि महिलाएं बडी संख्या में जुड रही है। जो सरकार पिछले दस साल से धोखा दे रही है अब किस मुंह से जनता के सामने आयेंगे। यहां के विधायक के भ्रष्टाचार को पूरा देश जानता है। अंकिता कांड में भाजपा के नेता शामिल थे हर जगह छिपाने का कार्य किया जा रहा है। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि आने वाले चुनाव में भाजपा जनता के हाथो पराजित होगी। भ्रष्टाचार व अंहकार का जीता जाता प्रमाण भाजपा का चरित्र है। प्रदेश को बेचने का कार्य किया जा रहा है, पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है । उन्हांने आहवान किया कि मंच पर बैठे लोंगो को एक होना पडेगा अपनी तमाम महत्वाकांक्षाओं को अग्निकुड में जला देंगे, लेकिन जनता को साथ देना होगा।

सम्मेलन को भुवन कापड़ी, हरक सिंह रावत, करण माहरा, जोत सिंह गुनसोला, गोदावरी थापली, प्रीतम सिंह, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, अनुज गुप्ता आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर प्रदेश सह प्रभारी सुरेद्र शर्मा, मनोज यादव, उपेंद्र थापली, प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस ज्योति रौतेला, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मसूरी जसबीर कौर, दिनेश चौहान, गोविदं पुंडीर, प्रतिमा, मनीष राणा, मनीष गौनियाल, गौरव अग्रवाल, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments