

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के घेराव के ऐलान के विरोध में बुधवार को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राजधानी देहरादून में शक्ति प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से भाजपा प्रदेश कार्यालय की ओर मार्च निकाला। हालांकि पुलिस ने भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रास्ते में ही रोक दिया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हल्की धक्का-मुक्की और तीखी नोकझोंक भी हुई, लेकिन स्थिति नियंत्रण में रही।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारें विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में छात्र-युवा आंदोलनों और कांग्रेस नेताओं के साथ हुए व्यवहार से भाजपा की लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सोच उजागर हो चुकी है।
गोदियाल ने कहा कि भाजपा यदि विपक्ष को डराने या दबाने की राजनीति करेगी तो कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से उसका मुकाबला करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता में होने के बावजूद भाजपा नेतृत्व प्रदेश का माहौल खराब करने का प्रयास कर रहा है। कांग्रेस किसी भी राजनीतिक दबाव के आगे झुकने वाली नहीं है।

उन्होंने यह भी दावा किया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या को देखते हुए भाजपा का घेराव कार्यक्रम प्रभावी नहीं हो सका और पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोक दिया। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि विपक्ष के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई जारी रही तो प्रदेशभर में व्यापक जन आंदोलन चलाया जाएगा।
प्रदर्शन में प्रदेश महामंत्री संगठन राजेन्द्र भंडारी, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, मीडिया चेयरमैन राजीव महर्षि, महामंत्री राजेन्द्र शाह, महामंत्री गोदावरी थापली, सुरेन्द्र रांगड़, नवीन जोशी, अश्विनी बहुगुणा, प्रदेश महिला अध्यक्ष ज्योति रौतेला, प्रवक्ता डॉ0 प्रतिमा सिंह, राजेश चमोली, सुजाता पॉल, शीशपाल बिष्ट, महानगर अध्यक्ष डॉ0 जसविन्दर सिंह गोगी, जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, राजेश चमोली, डॉ0 प्रदीप जोशी, बब्बन सती, अमरजीत सिंह, विजयप्रताप मल्ल, जगदीश धीमान, सुशील डोभाल, संजय कनौजिया, कद्दू, अल्पसंख्यक अध्यक्ष सुलेमान अंसारी, एससी अध्यक्ष मदन लाल, आशीष नौटियाल, सी.पी. सिंह, मोहन काला, उपेन्द्र थापली, सोनिया आनन्द, यशपाल चौहान, विनीत भट्ट, अंकुर रौथाण, कुंवर सजवाण, टीटू त्यागी, सूरत सिंह नेगी, मंजू त्रिपाठी, विकास नेगी, पिया थापा, अनूप कपूर, अखिलेश उनियाल, रॉबिन त्यागी, मोहन खत्री, पूनम कंडारी, विरेन्द्र पंवार, सुलेमान अली, नजमा खान, आशा शर्मा, चन्द्रकला नेगी, पुष्पा पंवार, सुशीला शर्मा, रेखा ढींगरा, पूनम सिंह , शोभा बडोनी, अनीता सकलानी, संगीता गुप्ता, सबिता सोनकर, एतात खान, मुकीम अहमद, ललित भद्री, मोहन खत्री, सुमेन्द्र बोहरा, विनोद कुमार, प्रीतम आर्य, प्रशांत खंडूरी, रितेश जोशी, अनुराधा तिवारी, रितेश क्षेत्री, तेलू राम प्रधान, लाखीराम बिजलवाण, स्वाति नेगी, सत्येन्द्र पंवार, अनूप सक्सेना, संजय उनियाल, सुनील थपलियाल, करतार नेगी, आनन्द पुडीर, देवेन्द्र रावत, महेश जोशी, सुनीता प्रकाश, अर्जुन गहरवार, मंजू चौहान, गगन छाछर, सचिन टिचकुले, मदन कोहली, गुलशेर मुन्ना, अनिल बसनेत, सावित्री थापा, आदर्श सूद, रितेश क्षेत्री, मदन कोहली, मोहम्मद फैजल, शरीफ बेग नरेशानन्द नौटियाल, हुकम सिंह कठैत, निधि नेगी, रेहाना परवीन, मनवर सिंह, नन्द किशोर नौटियाल, दीपक मनवाल, आदि सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Recent Comments