

155 बार रक्तदाता अनिल वर्मा तथा मेजर प्रेमलता वर्मा सहित अनेक सम्मानित
देहरादून। उत्तराखंड राज्य की पुष्कर सिंह धामी सरकार के पांच वर्ष की उपलब्धियों तथा लोक पर्व "हरेला" हरियाली महोत्सव - 2026 व "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के उपलक्ष में उत्तराखंड संस्कृति, साहित्य एवं कला परिषद् द्वारा संस्कृति विभाग , उत्तराखंड के सभागार में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र तथा पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड पद्मश्री भगत सिंह कोश्यारी, स्वास्थ्य एवं वनमंत्री सुबोध उनियाल, कार्यक्रम संयोजिका एवं उपाध्यक्ष संस्कृति, साहित्य एवं कला परिषद् मधु भट्ट , राज्यमंत्री अशोक वर्मा पर्यावरणविद पद्मश्री कल्याण सिंह रावत ने रक्तदाता शिरोमणि अनिल वर्मा, रेड क्रॉस सोसाइटी को 155 बार रक्तदान करने हेतु समाज सेवा के क्षेत्र में , डीएवी (पी जी) कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. प्रशांत सिंह को शिक्षा के क्षेत्र , डॉ. बृजमोहन शर्मा को पर्यावरण संरक्षण तथा मेजर प्रेमलता वर्मा समाज सेवा के क्षेत्र, श्रीमती कंचन गुनसोला को समाज सेवा के क्षेत्रमें सहित शिक्षा, साहित्य, संस्कृति, कला एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने हेतु वाले 15 से अधिक समाज सेवियों, शिक्षकों, विद्यार्थियोंऔर कलाकारों को "प्रशस्ति पत्र" प्रदान करके सम्मानित किया।
अनिल वर्मा ने कार्यक्रम की विशेष सफलता हेतु बधाई देते हुए उन्हें सम्मानित करने हेतु कार्यक्रम संयोजिका व उपाध्यक्ष संस्कृति, साहित्य एवं कला परिषद् मधु भट्ट जी का ह्रदय से धन्यवाद सहित आभार व्यक्त किया। विभिन्न विद्यालयों के छात्र - छात्राओं ने उत्तराखंड की संस्कृति पर आधारित मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। पर्यावरण संगोष्ठी में मुख्य अतिथि पद्मश्री भगत सिंह कोश्यारी ने प्रकृति संरक्षण में हरियाली की विशेष भूमिका पर विचार व्यक्त किये।
स्वास्थ्य एवं वन मंत्री सुबोध उनियाल ने वृक्षों को हरा सोना बताते हुए धरती पर इनके महत्त्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम संयोजिका व राज्यमंत्री मधु भट्ट ने हरेला पर्व की उत्तराखंड की संस्कृति के सन्दर्भ में व्याख्या की। उन्होंने “एक पेड़ माँ के नाम” का आह्वान करते हुए जनसहभागिता की अपेक्षा की। साथ ही हरियाली महोत्सव अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
समारोह में भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज , विक्रम डबराल, अभिषेक शाही, सिविल डिफेन्स के डिप्टी कंट्रोलर एस के साहू, डिप्टी डिवीज़नल वार्डन महेश गुप्ता, वार्डन उमेश जिंदल, वार्डन मीणा शर्मा, रेड क्रॉस की मेजर प्रेम लता वर्मा, भारत विकास परिषद् “द्रोण” की सचिव कंचन गुनसोला, संगीत शिक्षिकाएं शारदा ध्यानी एवं लक्ष्मी शंकर मिश्रा, ममता रावत सहित बड़ी संख्या में छात्र – छात्रायें व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का सघन संचालन साधना शर्मा एवं डॉ. अर्चना डिमरी ने संयुक्त रूप से किया।

Recent Comments