नई दिल्ली ,23 मार्च(आरएनएस)। दिल्ली के दक्षिण पश्चिम जिले में डियर पार्क के एक पेड़ से रविवार सुबह एक लडक़ा और एक लडक़ी के शव लटके मिलने से इलाके में हडक़ंप मच गया है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में आत्महत्या का मामला लग रहा है। आगे की जांच चल रही है। पार्क में अचानक एक लडक़ा और लडक़ी की लाश मिलने से वहां के स्थानीय लोग भी चौंक गए हैं। पेड़ पर दोनों के शव मिलने की जानकारी सबसे पहले वहां के सिक्योरिटी गार्ड ने दी है।
दिल्ली पुलिस ने घटना के संबंध में बताया कि सुबह 06:31 बजे, बलजीत सिंह जो दिल्ली में जिला पार्क में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करते हैं ने पीसीआर कॉल करके एक पेड़ की शाखा पर एक लडक़ा और एक लडक़ी के लटके होने की सूचना दी। कॉल मिलते ही पुलिस कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंच गए थे।
पुलिस ने पाया कि लगभग 17 साल का एक लडक़ा है जिसने काली टी-शर्ट और नीली जींस पहनी थी और लगभग 17 साल की एक लडक़ी है जिसने हरे रंग की पोशाक पहनी थी। दोनों एक ही नायलॉन की रस्सी से पेड़ की शाखा पर लटके हुए पाए गए थे। दिल्ली पुलिस ने आगे बताया कि अपराध टीम को निरीक्षण के लिए बुलाया गया और शवों को मुर्दाघर में भेज दिया गया है। आगे की कार्यवाही चल रही है।
दिल्ली के डियर पार्क में पेड़ से लटका मिला युवक-युवती का शव, इलाके में मचा हडक़ंप
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page

Recent Comments