देहरादून नगर निगम का ऐतिहासिक फैसला: किन्नरों से ‘बधाई’ लेने की ऊपरी सीमा 5100 रुपये तय ,पर्यावरण मित्रों के मानदेय में भी बढ़ोतरी

देहरादून। देहरादून नगर निगम की चौथी बोर्ड बैठक में सोमवार को कई अहम जनहित के फैसले लिए गए। मेयर सौरभ थपलियाल की अध्यक्षता में हुए इस अधिवेशन में सबसे चर्चित प्रस्ताव किन्नर समुदाय से जुड़ा रहा। अब शहर में यह समुदाय किसी भी आयोजन पर जो बधाई राशि (परंपरागत ‘खड़ा उतारना’) तय करेगा, उसकी ऊपरी सीमा 5,100 रुपये प्रति स्थल होगी।

बैठक के दौरान पार्षदों ने किन्नरों की ओर से मांगी जाने वाली इस धनराशि पर लंबी चर्चा के बाद इसे अधिकतम सीमा निर्धारित करने का प्रस्ताव पारित कर दिया। इसके अलावा, पर्यावरण मित्रों के दैनिक मानदेय को बढ़ाकर 500 से 800 रुपये करने पर भी सहमति बनी। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाएगा कि हर वार्ड में पर्यावरण मित्रों की संख्या एक समान रहे।

बैठक में पिछले अधिवेशन की कार्यवाही को पहले स्वीकार किया गया, इसके बाद शहर के समग्र विकास और जनहित के मुद्दों पर राय-बदल हुई। नगर आयुक्त नमामि बंसल के अलावा जल निगम, पेयजल, वन, लोक निर्माण, सिंचाई, एमडीडीए, पुलिस, स्मार्ट सिटी और ग्रामीण अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

बता दें कि बैठक का बचा हुआ एजेंडा कल सुबह 11 बजे से फिर से शुरू होगा।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments