देहरादून। देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में 29-30 अप्रैल की रात को लूट की घटना के बाद पुलिस टीम के साथ मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में एक कुख्यात बदमाश मारा गया। मृतक बदमाश की पहचान अकरम पुत्र मासूम अली, निवासी ग्राम बुंटा, थाना गढ़ी पुख्ता भवन, जिला शामली (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई। वह 2014 के बालावाला हत्याकांड का मुख्य आरोपी था। घटना में प्रेमनगर थाना प्रभारी को गोली लगी, जबकि लूट का पूरा माल बरामद हो गया।
रात को थाना प्रेमनगर के कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि पौंधा रोड पर कुछ अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति पर गोली चलाकर लूटपाट की। प्रभारी निरीक्षक मय पुलिस फोर्स तत्काल मौके पर पहुंचे। घायल देवराज ने बताया कि वह ठेकेदारी का काम करता है। गुजरात नंबर (GJ-06-MD-9084) वाली काली बलेनो कार सवार कुछ लोगों ने उनकी स्कूटी के आगे कार रोकी, गोली मारी और बैग लूट लिया। बैग में 2 लाख रुपये नकद, एक मोबाइल फोन, लेन-देन की डायरी और अन्य कागजात थे। बदमाश विश्रांति की ओर भागे।
पुलिस ने देवराज को प्राथमिक उपचार देकर बदमाशों का पीछा किया। कुछ दूरी पर जंगल में काली कार दिखी। पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी और कार छोड़कर जंगल में भागे। पीछा करने पर उन्होंने दोबारा गोली चलाई, जिसमें प्रभारी निरीक्षक को एक गोली लग गई। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया। बाकी बदमाशों ने अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।
घायल बदमाश के पास से 1 देसी पिस्टल (32 बोर मय 2 जिंदा कारतूस), 1 देसी तमंचा (315 बोर मय 3 जिंदा और 4 खोखा कारतूस), लूटा गया पूरा माल (2 लाख नकद, मोबाइल, दस्तावेज) और बलेनो कार बरामद हुई। प्रभारी निरीक्षक, घायल बदमाश और पीड़ित देवराज को प्रेमनगर प्राथमिक चिकित्सालय ले जाया गया, फिर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। कोरोनेशन अस्पताल में उपचार के दौरान अकरम की मौत हो गई।

घटना की सूचना पर एसएसपी देहरादून और अन्य आला अधिकारी घटनास्थल व अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से जानकारी ली और फरार बदमाशों की तलाश के निर्देश दिए। पूरे जनपद में सघन चेकिंग अभियान चल रहा है। पीड़ित देवराज की तहरीर पर कोतवाली प्रेमनगर में दो मुकदमे दर्ज किए गए – मु0अ0सं0 84/26 (धारा 109/309(6) बीएनएस, लूटपाट), मु0अ0सं0 85/26 (धारा 109 बीएनएस, पुलिस पर हमला)। घटनास्थल पर FSL टीम ने साक्ष्य संकलित किए। मृतक के मोबाइल से SOJ, साइबर सैल जांच में पहचान हुई।
अकरम 2014 में बालावाला क्षेत्र में डकैती के दौरान युवक अंकित की गोली मार हत्या का मुख्य आरोपी था। साथियों संग घर में घुसे, परिवार को बंधक बनाया, जेवर-नकदी लूटी। 3 साल फरार रहा, देहरादून पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। 2017 में मुजफ्फरनगर से अवैध असलहा समेत गिरफ्तार। शामली पुलिस ने लूट में फरार होने पर 5 हजार इनाम घोषित किया था। उसके नाम पर उत्तराखंड व यूपी में 14 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। प्रमुख मुकदमे इस प्रकार:
- मु0अ0सं0 106/2014 (363/366/376/506 भादवि, 3/4 POCSO), थाना नेहरू कॉलोनी
- मु0अ0सं0 133/2014 (395/396/397/411/34 भादवि), थाना रायपुर (बालावाला डकैती)
- मु0अ0सं0 01/2015 (2/3 गैंगस्टर एक्ट), थाना रायपुर
- अन्य: हत्या (307 भादवि), चोरी, लूट, बीएनएस धाराएं पटेलनगर, क्लेमेंटाउन, शामली, सहारनपुर में।
अकरम कोर्ट पेशी के लिए देहरादून आया था। पुलिस उसके गैंग के अन्य सदस्यों की जानकारी जुटा रही है। शामली एसपी को सूचित किया गया।

Recent Comments