

देहरादून । कोतवाली विकासनगर क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत दून पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशानुसार, विकासनगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गौहर वाली गली, ढकरानी में दबिश दी और मौके से फरीद पुत्र मंजूला (उम्र 49), राकेश पुत्र विश्वनाथ (उम्र 48) और सरीफ पुत्र सबारती (उम्र 60) को पकड़ा। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 1,460 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए। मामले में थाना विकासनगर में मु0अ0सं0 243/2026 के तहत धारा 13G ACT में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में—फरीद निवासी वार्ड नंबर 05, ढकरानी विकासनगर; राकेश निवासी गुडरिच चाय बगीचा, विकासनगर; और सरीफ निवासी वार्ड नंबर 07, ढकरानी, विकासनगर—शामिल हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक ओमवीर चौधरी, उपनिरीक्षक मयंक त्यागी, कांस्टेबल प्रवीन और कांस्टेबल कमल किशोर शामिल रहे।
पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Recent Comments