देहरादून। कलेमेंटाउन पुलिस ने “ऑपरेशन कालनेमि” के तहत एक ढोंगी बाबा को गिरफ्तार किया है, जो चमत्कार के नाम पर लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहा था। अभियुक्त बबलू लोगों को समस्याओं का हल करने का झांसा देकर उनसे पैसे ऐंठने का प्रयास कर रहा था।
पुलिस ने अभियुक्त को धारा 172 बीएनएसएस में गिरफ्तार कर थाने लाया है, जिसके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त बबलू पुत्र टिप्पन सिंह निवासी लक्ष्मीपुर चोर खाला, सपेरा बस्ती, थाना सहसपुर, देहरादून है।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री उत्तराखंड के निर्देशों पर उत्तराखंड में चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन क्लानेमि” के तहत देवभूमि उत्तराखंड में धर्म की आड़ में लोगों को ठगने और उनकी भावनाओं से खिलवाड़ करने वाले छद्म भेषधारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Recent Comments