देहरादून पुलिस ने 10 हजार का ईनामी अभियुक्त गिरफ्तार किया

देहरादून।  दून पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 10 हजार रुपये का ईनाम घोषित अभियुक्त सागर पुत्र अमरीश को हरिद्वार से गिरफ्तार किया है। सागर पर जानलेवा हमले के मामले में आरोप था कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर कोतवाली क्षेत्र में जान से मारने की उद्देश्य से एक व्यक्ति पर फायरिंग की थी।

इस मामले में पहले ही पुलिस ने तीन अन्य अभियुक्तों – यश ठाकुर, देवराज और प्रिंस ठाकुर को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के दौरान सागर का नाम सामने आया था। इसके बाद वह लगातार फरार चल रहा था, जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया था।

गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने सुरागरसी और पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। अंततः, 6 फरवरी 2026 को पुलिस टीम ने सागर को हरिद्वार से गिरफ्तार किया।

पुलिस टीम में शामिल थे उ0नि0 जगदम्बा प्रसाद, उ0नि0 संदीप कुमार (एसओजी), का0 पंकज (एसओजी), और का0 आशीष राठी। इस कार्रवाई से यह स्पष्ट होता है कि दून पुलिस वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments