देहरादून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 90 लाख की स्मैक के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

देहरादून। मुख्यमंत्री के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत देहरादून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 अंतरराज्यीय नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से लगभग 90 लाख रुपये मूल्य की 300 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है।

मध्य प्रदेश से तस्करी कर ला रहे थे स्मैक

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मोनू उर्फ संदीप और हिमांशु उर्फ हर्ष के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। उन्होंने पूछताछ में बताया कि वे मध्य प्रदेश से बंटी नाम के व्यक्ति से स्मैक लेकर आए थे, जिसे वे कालसी से होते हुए पहाड़ी जनपदों में स्थानीय नशा तस्करों को बेचने के लिए ले जा रहे थे।

पुलिस की सघन रात्रि चेकिंग में हुए गिरफ्तार

एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर पूरे जनपद में चल रही सघन रात्रि चेकिंग के दौरान कालसी पुलिस ने इन तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम में उ०नि० नीरज कठैत, हे०कां० गोपाल ग्यांशु, कां० निकुल कुमार और कां० नरेश पंत शामिल थे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments