दून पुलिस की तत्परता: तमिलनाडु से बरामद हुई डालनवाला की गुमशुदा नाबालिग

देहरादून। महिला एवं बाल अपराधों के प्रति सतर्क दून पुलिस ने डालनवाला क्षेत्र से गुमशुदा 17 वर्षीय नाबालिग बालिका को तमिलनाडु के तिरपुर से सकुशल बरामद कर लिया। परिजनों ने उत्तराखंड पुलिस की कार्यशैली की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए आभार जताया।

कोतवाली डालनवाला में 13 जनवरी 2026 को वादी ने अपनी 17 वर्षीय पुत्री के बिना बताए घर से गायब होने की शिकायत दर्ज कराई। तत्काल मुकदमा संख्या 09/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत दर्ज कर जांच शुरू की गई। एसएसपी के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने जिला नियंत्रण कक्ष से व्यापक प्रचार-प्रसार किया, सीसीटीवी फुटेज खंगाले और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस का सहारा लिया।

प्रयास रंग लाए और नाबालिग के तमिलनाडु में होने की सूचना मिली। टीम ने तिरपुर पहुंचकर बालिका को सुरक्षित बरामद किया। पूछताछ में बालिका ने बताया कि घर में मन न लगने पर वह बिना बताए निकल पड़ी और भटकते हुए तमिलनाडु पहुंच गई। उसने अपने साथ किसी अनहोनी से इंकार किया। काउंसलिंग के बाद बालिका को परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस टीम में शामिल: निरीक्षक संतोष सिंह कुंवर, प्रभारी कोतवाली डालनवाला,वरिष्ठ उपनिरीक्षक कुलेन्द्र सिंह रावत,उपनिरीक्षक संदीप चौहान,कांस्टेबल रोहित सिंह भण्डारी,महिला कांस्टेबल हिमानी रावत,कांस्टेबल आशीष शर्मा (सर्विलांस टीम, एसओजी)

परिजनों ने दून पुलिस की संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

    ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
    Subscribe our Whatsapp Channel
    Like Our Facebook & Instagram Page
    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments