देहरादून: पैरोल तोड़कर फरार अभियुक्त को सहसपुर पुलिस ने कलियर से दबोचा

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देश पर फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के अभियान में सहसपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली। थाना सहसपुर की टीम ने गैर इरादतन हत्या के प्रयास के मामले में जेल गए अभियुक्त विनोद उर्फ टिपन नाथ को हरिद्वार के कलियर क्षेत्र की झुग्गी बस्ती से गिरफ्तार कर लिया।

अभियुक्त विनोद पुत्र रामचंद्र निवासी चोरखाला, थाना सहसपुर देहरादून को जिला कारागार देहरादून से कोविड-19 महामारी के दौरान 90 दिनों की अंतरिम जमानत पर रिहा किया गया था। जमानत अवधि समाप्त होने के बाद वह न तो न्यायालय में आत्मसमर्पण करने पहुंचा और न ही विचाराधीन मामले में जमानत लेने का प्रयास किया। फरार होने पर कोर्ट ने उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वह भेष बदलकर कलियर की झुग्गी-झोपड़ियों में छिपा हुआ था।

एसएसपी देहरादून ने सभी थाना प्रभारियों को वांछित और इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस अभियान में सहसपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अभियुक्त को पकड़ लिया।

पुलिस टीम: अ.उ.नि. अरविंद कुमार,का. अनिल, का. नवबाहर,
का. जितेंद्र कुमार (एसओजी)

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments