दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ को 8 विकेट से हराया, राहुल-पोरेल ने जड़े अर्धशतक

लखनऊ,23 अपै्रल। केएल राहुल नाबद 57 रन और अभीषेक पोरेल के 51 रनों की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 8 विकेट से मात दे दी है. इस जीत के साथ दिल्ली के 12 प्वॉइंट्स हो गए हैं और वो अंक तालिका में दूसरे नंबर पर ही बने हुए हैं. जबकि लखनऊ 10 अंक के साथ 5वें स्थान पर ही है.
160 रनों के लक्ष्य का पीछा करना डीसी के लिए आसान काम साबित हुआ क्योंकि उनके सलामी बल्लेबाज अभिषेक पोरेल और करुण नायर ने टीम को अच्छी शुरुआत दी और 3.4 ओवर में 36/1 रन बनाए. नायर को एडेन मार्करम ने 15 रन पर आउट कर दिया, लेकिन पोरेल (36 गेंद में 51 रन) ने केएल राहुल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 69 रन जोड़े. पोरेल पचास रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन अक्षर पटेल (20 गेंद 34 रन) ने राहुल (42 गेंद 57 रन) के साथ पारी को आगे बढ़ाया और टीम को जीत दिलाकर दम लिया. एडेन मार्करम एलएसजी के लिए एकमात्र विकेट लेने वाले गेंदबाज थे.
इससे पहले, लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए थे. लखनऊ की ओर से एडन मार्करम ने 33 गेंदों में दो चौके और तीन छक्कों के दम पर 52 रनों की पारी खेली. उनके अलावा मिचेल मार्श ने 36 गेंदों में 45 रनों की पारी खेली. आयुष बडोनी ने 36 रनों की पारी खेली. दिल्ली के लिए मुकेश कुमार ने 4 ओवर में 33 रन देते हुए 4 विकेट झटेक.
केएल राहुल आईपीएल में सबसे कम इनिंग (130 पारी) में 5000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए. इससे पहले ये रिकॉर्ड डेविड वॉर्नर के नाम था, जिन्होंनें 135 पारी में ये उप्लब्धि हासिल की थी.
लखनऊ सुपर जाइंट्स प्लेइंग इलेवन: एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अब्दुल समद, डेविड मिलर, शार्दुल ठाकुर, दिग्वेश सिंह राठी, रवि बिश्नोई, अवेश खान, प्रिंस यादव
दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग इलेवन: अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, दुष्मंथा चमीरा, मुकेश कुमार

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments