दिल्ली, 25मार्च 2025(एजेंसिया )दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने एक बार फिर सत्ता में वापसी की है और अब दिल्ली विधानसभा का दूसरा सत्र शुरू हो चुका है। इस सत्र के दौरान मंगलवार को बीजेपी सरकार अपना पहला बजट पेश करने जा रही है लेकिन उससे पहले ही दिल्लीवासियों को बड़ा झटका लगा है क्योंकि दिल्ली के बिजली मंत्री आशीष सूद ने जानकारी दी है कि आगामी समय में दिल्ली में बिजली की कीमतों में इजाफा होगा।
पूर्व सरकार पर आरोप
आशीष सूद ने बताया कि पिछली आम आदमी पार्टी सरकार ने दिल्ली विद्युत नियामक आयोग (DERC) के माध्यम से 27 हजार करोड़ रुपये का रेगुलेटरी एस्टेस कर्ज डिस्कॉम (बिजली वितरण कंपनियों) पर छोड़ दिया था। इसकी वसूली के लिए ये कंपनियां बिजली के दाम बढ़ाने के लिए अधिकृत हैं। सूद ने आरोप लगाया कि पिछली सरकार ने हाई कोर्ट के आदेश के बावजूद DERC को टैरिफ ऑर्डर लाने के लिए सक्रिय नहीं किया था और जनता के हितों को ठीक से प्रोटेक्ट नहीं किया।

Recent Comments