विकासखण्ड पोखड़ा का हो रहा है चहुंमुखी विकास: महाराज

मुख्यालय पर आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 20 दिव्यांगो को मिले विकलांग प्रमाण पत्र

पोखड़ा (पौड़ी) सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर जन समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल के अन्तर्गत विकासखण्ड पोखड़ा मुख्यालय में बहुउद्देशीय शिविर एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शिविर में 20 दिव्यांगो को प्रमाण पत्र वितरित करने के साथ-साथ 150 मरीजों की स्वास्थ्य जांच भी की गई।

चौबट्टाखाल विधानसभा के अन्तर्गत पोखड़ा विकासखण्ड मुख्यालय पर बुधवार को प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, पर्यटन, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व, संस्कृति मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक सतपाल महाराज ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर बहुउद्देशीय शिविर का शुभारंभ करते हुए जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण के आदेश दिए। इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में अभूतपूर्व विकास कार्य किये गये हैं। विकास खण्ड पोखड़ा में लगातार विभिन्न योजनाओं पर कार्य चल रहा है और कई विकास कार्य पूरे हो चुके हैं।

श्री महाराज ने कहा कि बरसुण्डा देवता ग्राम समूह पंपिंग पेयजल योजना के लिए 29 करोड़ 83 लाख रुपए स्वीकृत किए गए इस योजना से इस क्षेत्र में 40 छोटे-बड़े गांव व तोक पेयजल योजना से लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि जल संस्थान द्वारा विकासखंड के अंतर्गत 44 गांवों को पेयजल सुविधा से लाभान्वित करने हेतु जन जीवन मिशन के तहत 29 करोड़ 60 लाख अस्सी हजार रुपए स्वीकृत किए गए। जिनमें से अधिकांश योजनाओं पर कार्य पूर्ण हो गया है। जबकि पेयजल निगम द्वारा 07 करोड़ 41 लाख रुपए की लागत से 31 से अधिक गांवों व तोकों को पेयजल सुविधा का लाभ मिलेगा। इसके अलावा पोखड़ा विकासखंड में में 02 करोड़ 30 लाख रुपए की लागत से 23 ग्राम पंचायत भवनों का नव निर्माण करवाया गया और 21 पंचायत भवनों का 84 लाख रुपए की लागत से मरम्मत कार्य के लिए स्वीकृत किये गये। विकासखण्ड में लोक निर्माण विभाग से हुए कार्यो की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि राज्य सेक्टर मद से प्रथम चरण में 05 मोटर मार्ग स्वीकृत किए गए जिन पर द्वितीय चरण स्टेज-1 के कार्य के लिए कार्यवाही चल रही है। 10 मोटर मार्गो को द्वितीय चरण स्टेज-1, स्टेज-2 तथा डामरीकरण पर 22 करोड़ 35 लाख 53 हजार रूपये स्वीकृत किए गये हैं। अधिकांश मोटर मार्गों का कार्य पूर्ण हो गया है। शेष मोटर मार्गो पर कार्य प्रगति पर है। जिला योजना के तहत विकासखण्ड पोखड़ा में मोटर मार्गो के सुधारीकरण, डामरीकरण तथा नवनिर्माण की बीस योजनओं हेतु 03 करोड़ 58 लाख रुपए स्वीकृत किय गये।

क्षेत्रीय विधायक श्री महाराज ने बताया कि SDRF मद से 36 योजनाओं के लिए 01 करोड़ 71 लाख 81 हजार रूपये स्वीकृत किए गए। सभी योजनाओं पर कार्य पूर्ण हो चुका है। जबकि ग्रामीण निर्माण विभाग से 04 करोड़ 20 लाख रुपए की धनराशि से 03 मोटर मार्गो का नव निर्माण कराया गया है। इसके अतिरिक्त 07 करोड़ रूपये की लागत से 07 किमी बिजोरपानी-कुण्जखाल मोटर मार्ग के डामरीकरण, सुधारीकरण का कार्य किया गया। पर्यटन के क्षेत्र में बढावा देने के लिए 03 करोड़ 08 लाख रुपए की लागत से चौबट्टाखाल में 24 शय्याओं का पर्यटक आवास गृह शीघ्र बनकर तैयार होने वाला है।विकासखण्ड पोखड़ा में पर्यटक आवास गृह तथा अन्य कई योजनाओं पर 70 लाख रुपए स्वीकृत किए गए और सभी कार्य पूर्ण हो चुके हैं। सिंचाई विभाग के अंतर्गत राज्य सेक्टर तथा जिला सेक्टर से बाढ़ सुरक्षा, नहर मरमत व अन्य 34 योजनाओं के लिए 04 करोड़ 19 लाख रुपए किये गये हैं। लघु सिंचाई में नाबार्ड तथा PMKSY मद के अन्तर्गत 03 करोड़ 14 लाख की धनराशि से 42 योजनाओं पर कार्य किया गया।

श्री महाराज ने बताया कि गया तथा बोरगांव में 30 लाख रूपये व हड़कोट में छत्तीस लाख रूपये की लागत से चैकडामों का निर्माण कार्य किया जा रहा है। प्राथमिक तथा माध्यमिक विद्यालय में चार दिवारी, भावनों के नवनिर्माण व शौचायलयों के लिए 03 करोड़ 86 लाख 71 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं। जबकि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में राजकीय डिग्री कॉलेज चौबट्टाखाल में बहुउद्देशीय हाल एवं पुस्तकालय भवन निर्माण हेतु 02 करोड़ 90 लाख 75 हजार रूपये की धनराशि के कार्य चल रहे हैं।
विकास खण्ड मुख्यालय पर 01 करोड़ 22 लाख रूपये की लागत से मिनी स्टेडियम का निर्माण कराया गया। 01 करोड़ 36 लाख 94 हजार रूपये की धनराशि से देवराड़ी मल्ली में लघुडाल खण्ड के द्वारा लिफ्ट सिंचाई योजना का कार्य चल रहा है। इसके अलावा विकास खण्ड पोखड़ा में नौ इन वर्षों के कार्यकाल में नौ करोड़ की लागत से विधायक निधि द्वारा अनेक छोटी-बडी योजनाऐं स्वीकृत की गई। इसी वर्ष ग्राम्य विकास विभाग से 19 किलोमीटर के 03 मोटर मार्ग स्वीकृत किए गए हैं जिन पर 23 करोड़ रूपये व्यय होंगे।

बहुउद्देशीय शिविर में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान लोक गायिका पूनम सती, महिमा उनियाल, लोक गायक,
सौरव मैठाणी, चक्रव्यूह महाभारत (अभिमन्यु लीला) ब्रह्म कमल सांस्कृतिक दल, देव क्रिएशन ग्रुप, स्थानीय कलाकार श्यामलाल एवं सोनिया ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से स्थानीय लोगों और अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बहुउद्देशीय शिविर में समाज कल्याण, पंचायती राज विभाग, नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता मामलों के विभाग, जलागम प्रबंधन, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, कृषि विभाग, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, पशुपालन विभाग, उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, लोक निर्माण विभाग, राजस्व विभाग और ग्राम्य विकास विभाग सहित अनेक विभागों के स्टॉल विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री श्रीमती अमृता रावत, ब्लॉक प्रमुख संजय गोसाईं, भाजपा युवा नेता सुयश रावत, मोहिना रावत, जिला पंचायत सदस्य बलवंत सिंह, विधायक प्रतिनिधि प्रभु शरण बुडाकोटी, बीकेटीसी सदस्य नीलम पूरी, भाजपा जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत, जिला महामंत्री महिपाल सिंह नेगी, मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र दर्शन, रामेश्वरी जोशी, राजपाल सिंह रावत, सोहन सिंह, रामेश्वरी, प्रीति देवी, पुष्कर जोशी, क्रांति किशोर नेगी, संतोष चंदोला सहित अनेक विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments