हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर जिला पंचायत सदस्य नोडियाल ने दी श्रद्धांजलि, कहा- ‘उनका जीवन सादगी व समर्पण का प्रतीक’

पूर्व सीएम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन, समाज के विकास के लिए करने का लिया संकल्प

देहरादून। महान स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती के अवसर पर जिला पंचायत सदस्य डॉ. शिव चरण नोडियाल ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉ. नोडियाल ने बहुगुणा के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया।

इस अवसर पर डॉ. नोडियाल ने कहा कि हेमवती नंदन बहुगुणा एक दूरदर्शी नेता, कुशल प्रशासक और सच्चे जनसेवक थे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने अनेक जनहितकारी नीतियां बनाईं और गरीबों, किसानों व शोषित वर्गों के उत्थान के लिए ठोस कदम उठाए। उनका जीवन सादगी, संघर्ष और समर्पण का अद्वितीय उदाहरण रहा है।

डॉ. नोडियाल ने बहुगुणा के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को भी रेखांकित करते हुए कहा कि वे केवल राजनीतिक नेता ही नहीं, बल्कि एक प्रबुद्ध विचारक और समाज सुधारक भी थे। आजादी की लड़ाई में सक्रिय भूमिका निभाने वाले बहुगुणा ने सदैव सांप्रदायिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता की वकालत की।

उन्होंने कहा, “बहुगुणा जी के आदर्श और विचार आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। हमें उनके पदचिन्हों पर चलकर समाज के विकास और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।”

इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने भी दिग्गज नेता को नमन किया और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments