चालदा महासू देवता समिति के दीवान सिंह बने अध्यक्ष

विकासनगर(आरएनएस)।   महासू धाम हनोल में आयोजित बैठक में छत्रधारी चालदा महासू देवता समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इसमें शांठीबिल के बजीर दीवान सिंह राणा को समिति का अध्यक्ष बनाया गया। समिति में चार गांवों के 12 पुजारियों को सदस्य नामित किया गया है। जौनसार बावर के शांठीबिल क्षेत्र में प्रवास यात्रा पर भ्रमण कर रहे छत्रधारी चालदा महासू देवता वर्तमान में पशगांव खत के दसऊ मंदिर में विराजमान है। नवंबर में प्रस्तावित देवता की अगली प्रवास यात्रा के चलते हनोल मंदिर परिसर में स्थानीय कारिंदों की बैठक में रायशुमारी के बाद चालदा महासू देवता समिति का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष के अलावा सुरेश चौहान को सचिव और शांतिराम डोभाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया। समिति में चातरा निवासी पुजारी भादूराम नौटियाल, कांतीराम नौटियाल, गीताराम नौटियाल, पुरटाड निवासी पुजारी भागीराम डोभाल, इंदराम डोभाल, जोतराम डोभाल, निनूस निवासी पुजारी रामचंद्र जोशी, लायकराम जोशी, हरि मोहन जोशी व मैंद्रथ निवासी पुजारी अभिराम, रामलाल सेमवाल, सूरतराम सेमवाल कार्यकारिणी के सदस्य चुने गए। समिति में चार गांव से बारह पुजारियों को सदस्य रखा गया है। तीन पदाधिकारी समेत पंद्रह लोग चालदा महासू देवता मंदिर समिति की प्रवास यात्रा का संचालन करेंगे। पिछले 13 वर्षों से जौनसार बावर में प्रवास यात्रा के दौरान चालदा महासू देवता के दरबार में करीब 95 लाख चढ़ावे की धनराशि जमा की गई है। इसके अतिरिक्त देवता के मंदिर में एक किलो सोना चढ़ावे की जमा धनराशि से अलग से क्रय किया गया है। मंदिर समिति के नवनियुक्त कोषाध्यक्ष शांतिराम डोभाल ने कहा मंदिर समिति के गठन से चढ़ावे की जमा धनराशि के आय व्यय में पारदर्शिता लाई जा सकती है। इसमें समस्त कारिंदों को विश्वास में लेकर चढ़ावे की जमा धनराशि का उपयोग देवता की पालकी, सिंहासन व देव कार्य में किया जाएगा। राष्ट्रीयकृत बैंक में चालदा महासू देवता समिति के नाम से चढ़ावे की जमा धनराशि के संचालन को खाता खोला जाएगा। इस मौके पर मोहनलाल सेमवाल, टीकाराम नौटियाल आदि मौजूद रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments