DM डॉ. आशीष चौहान ने की चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की व्यापक समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

यात्रियों की सुरक्षा व सुविधा में कोई लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बुधवार को चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की व्यापक समीक्षा करते हुए सभी संबंधित विभागों को मा0 मुख्यमंत्री के निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा एवं पर्यटन सीजन अपने चरम पर है, ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, पेयजल उपलब्धता, स्वच्छता और यातायात प्रबंधन को सर्वाेच्च प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी ने प्रमुख यात्रा पड़ावों पर उप जिलाधिकारियों एवं क्षेत्राधिकारी (सीओ) द्वारा संयुक्त निरीक्षण करने, पंजीकरण केंद्रों एवं होल्डिंग एरिया में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा यात्रा मार्गों पर साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम, एमडीडीए, स्मार्ट सिटी, एफएम रेडियो और सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने पर भी जोर दिया।

चारधाम यात्रा के सुचारू संचालन एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि रात्रि 10 बजे के बाद केवल आवश्यक वस्तुओं से जुड़े वाहनों का ही आवागमन सुनिश्चित किया जाए, जिससे यात्रा मार्गों पर यातायात का दबाव कम हो सके।

उन्होंने यात्रा मार्गों पर स्वच्छ पेयजल, दवाइयों की उपलब्धता, शौचालयों की नियमित सफाई और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थों में मिलावट, ओवररेटिंग, बिजली आपूर्ति, स्ट्रीट लाइटों की कार्यशीलता और स्वास्थ्य सेवाओं की सतत मॉनिटरिंग की जाए ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

बैठक में यात्रा मार्गों पर प्रभावी ट्रैफिक प्रबंधन, आवश्यक वस्तुओं के मूल्य नियंत्रण, पंजीकरण केंद्रों पर भीड़ प्रबंधन, वाहन फिटनेस तथा आरटीओ चेकिंग व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने पर भी जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने नगर निगम, एमडीडीए, स्मार्ट सिटी, एफएम रेडियो और सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं को समय पर सही जानकारी उपलब्ध कराना अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने भ्रामक एवं फेक वीडियो प्रसारित कर भ्रम फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने तथा प्रमुख पर्यटन स्थलों के प्रभावी प्रचार-प्रसार को भी प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुगम चारधाम यात्रा सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की सर्वाेच्च जिम्मेदारी है तथा इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी (वि.रा) केके मिश्रा, एडीएम प्रशासन स्मृता परमार, पुलिस अधीक्षक जया बलूनी, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, एसडीएम अपूर्वा सिंह, एसडीम विनोद कुमार, एसडीएम अपूर्वा ढ़ौडियाल, सीएमओ डॉ एमके शर्मा सहित चारधाम यात्रा से जुड़े सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments