

देहरादून की यातायात व्यवस्था सुगम बनाने की दिशा में बड़ा कदम
देहरादून । जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने आज आढ़त बाजार/तहसील चौक सड़क चौड़ीकरण परियोजना की प्रगति का स्थलीय निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने योजना की प्रगति की जानकारी ली और अधिकारियों को मुआवजा वितरण एवं पुनर्वास प्रक्रिया में पारदर्शिता बरतते हुए काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन के अनुरूप देहरादून की यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित और आधुनिक बनाने के लिए यह परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण एमडीए द्वारा इसे प्राथमिकता पर क्रियान्वित किया जा रहा है। परियोजना के तहत प्रभावित संपत्ति धारकों को समयबद्ध और पारदर्शी प्रक्रिया से मुआवजा दिया जा रहा है।
परियोजना से कुल 410 संपत्तियां प्रभावित हो रही हैं। इनमें से कई संपत्ति धारकों को मुआवजा मिल चुका है और उन्होंने अपनी प्रभावित संपत्तियों की रजिस्ट्री लोक निर्माण विभाग के नाम कर दी है, जिससे कार्य में तेजी आई है। शेष संपत्तियों के दस्तावेजों का परीक्षण तेजी से किया जा रहा है। दस्तावेज सही पाए जाने पर पात्रों को नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण से जाम की समस्या कम होगी और आमजन को आवागमन में सुविधा मिलेगी। परियोजना में प्रभावितों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। पारदर्शी मुआवजा प्रक्रिया से लोगों का प्रशासन पर विश्वास बढ़ा है और कई प्रभावितों ने स्वेच्छा से संपत्तियां खाली करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर प्रमोद कुमार, नगर मजिस्टेªट राकेश तिवारी, एसई लोनिवि राजेश कुमार सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Recent Comments