
उत्तरकाशी। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रशांत आर्य ने मंगलवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के अंतर्गत स्वयं ऑनलाइन गणना फॉर्म भरकर डिजिटल भागीदारी की मिसाल पेश की। इस पहल के माध्यम से उन्होंने जनपदवासियों को जागरूक करते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया में शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने अपील करते हुए विशेष रूप से उन परिवारों का ध्यान आकृष्ट किया जो वर्तमान में अपने मूल गांव से बाहर निवास कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे सभी नागरिक भी इस प्रक्रिया से वंचित न रहें और चुनाव आयोग के आधिकारिक पोर्टल voter.eci.gov.in पर जाकर अपना तथा अपने परिवार के सदस्यों का फॉर्म घर बैठे ऑनलाइन सुगमता से भर सकते हैं।

Recent Comments