डीएम के दखल से छात्र को राहत: ब्रूकलीन स्कूल ने फीस माफ कर टी सी जारी की

देहरादून।आर्थिक तंगी से जूझ रही एक महिला की गुहार पर जिलाधिकारी के हस्तक्षेप से उसके बेटे को स्कूल ट्रांसफर सर्टिफिकेट (टीसी) दिलवाने में सफलता मिली है। मामले में कार्रवाई होते ही स्कूल प्रबंधन ने बच्चे की बकाया फीस माफ कर दी और दो दिन के भीतर टीसी जारी कर दी। 

जानकारी के अनुसार, चंदर रोड निवासी नाजमा खातून ने 13 नवंबर को जिलाधिकारी से शिकायत की थी कि उनका बेटा समद अली ब्रूकलीन स्कूल में कक्षा 9 में अध्ययनरत है। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने और पति के दिव्यांग होने के कारण वे जून से अक्टूबर तक की फीस नहीं जमा कर पाईं। फीस न भरने के चलते स्कूल प्रबंधन बच्चे को ट्रांसफर सर्टिफिकेट देने से इंकार कर रहा था, जिससे उसकी आगे की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। 

नाजमा खातून की व्यथा सुनने के बाद जिलाधिकारी ने तत्काल मुख्य शिक्षा अधिकारी को प्रकरण की जांच कर दो दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। डीएम के निर्देश के बाद स्कूल प्रबंधन ने मानवीय आधार पर छात्र की पूरी फीस माफ की और टीसी जारी कर दी। 

मुख्य शिक्षा अधिकारी ने डीएम को भेजी रिपोर्ट में पुष्टि की कि स्कूल ने टीसी निर्गत कर दी है और फीस पूरी तरह माफ कर दी गई है। 
प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से नाजमा खातून और उनके परिवार ने राहत की सांस ली है। उन्होंने जिलाधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब उनके बेटे की पढ़ाई निर्बाध रूप से जारी रह सकेगी। 

यहां देखें मुख्य शिक्षा अधिकारी का डीएम को प्रेषित पत्र

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments