देहरादून – एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा के प्रति युवा वर्ग/आमजन को जागरूक करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में कोतवाली विकासनगर पुलिस द्वारा वॉरियर गर्ल्स फाउंडेशन के सदस्यों के साथ मिलकर हरबर्टपुर चौक पर यातायात जागरुकता कार्यक्रम चलाया गया।
जागरुकता कार्यक्रम में सभी वाहन चालकों को सड़क पर लापरवाही न करने एवं सदैव यातायात नियमों का पालन करने हेतु अवगत कराते हुए उन्हें ओवर स्पीड/ओवर लोड /नशे का सेवन करने के पश्चात वाहन का संचालन न करना/ हेलमेट पहनकर दोपहिया वाहन संचालित करना एवं दुपहिया वाहन में 03 सवारी न बैठाने आदि जानकारी देकर जागरुक किया गया।

जागरुकता कार्यक्रम के पश्चात पुलिस टीम द्वारा चैकिंग अभियान चलाते हुए यातायात नियमों का पालन न करने वाले 35 दुपहिया वाहन चालकों के विरुद्ध (ट्रिपल राईडिंग व बिना हेलमेट) चालानी कार्रवाई की गई।

Recent Comments