दून पुलिस की सख्ती जारी, दो नशा तस्कर गिरफ्तार, 18.32 ग्राम स्मैक बरामद

विकासनगर में पकड़ा गया आदतन तस्कर, इस साल तीसरी बार गिरफ्तार, 7 मुकदमे पहले से दर्ज

देहरादून । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दून पुलिस ने कोतवाली डोईवाला व कोतवाली विकासनगर क्षेत्र से दो अलग-अलग तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से कुल 18.32 ग्राम स्मैक बरामद हुई है, जिसकी अनुमानित कीमत 5 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने सभी अधीनस्थ अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा लगातार सत्यापन व चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

कोतवाली डोईवाला: 8 अगस्त को डोईवाला पुलिस ने पुरानी घमंडपुर रोड जॉली ग्रांट के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त शेखर पुत्र कैलाशनाथ, निवासी सपेरा बस्ती, उम्र 28 वर्ष, को लगभग 2 लाख रुपये मूल्य की 6.46 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली डोईवाला में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

कोतवाली विकासनगर: इसी दिन सायं विकासनगर पुलिस ने टोंस कॉलोनी सेकेंड क्लब के पीछे स्थित रोड से अभियुक्त आसिफ पुत्र इमरान, निवासी विशाल कॉलोनी डाकपत्थर, उम्र 27 वर्ष, को 11.86 ग्राम अवैध स्मैक (अनुमानित कीमत 3 लाख 50 हजार रुपये) के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आसिफ एक अभ्यस्त नशा तस्कर है, जिसके विरुद्ध केवल मादक पदार्थों की तस्करी के ही 5 मुकदमे दर्ज हैं। इसके अतिरिक्त वह लूट व आर्म्स एक्ट के मामलों में भी जेल जा चुका है। पुलिस ने बताया कि आसिफ वर्ष 2026 में तीसरी बार मादक पदार्थों की तस्करी में गिरफ्तार हुआ है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आसिफ के विरुद्ध 2019 से 2026 तक लूट, एनडीपीएस एक्ट व आर्म्स एक्ट के तहत कुल 7 मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments