“गंगा के उफान में बह रहे कांवड़िए के लिये उत्तराखंड पुलिस बनी देवदूत : त्रिवेणी घाट पर जांबाज रेस्क्यू, श्रद्धालुओं ने जताया आभार”

ऋषिकेश। भारी बारिश के कारण गंगा नदी में आए उफान में बह रहे एक कांवड़िए को उत्तराखंड पुलिस, जल पुलिस, आपदा राहत दल और SDRF की संयुक्त टीम ने अपनी जान जोखिम में डालकर सकुशल बचा लिया। यह घटना आज दोपहर त्रिवेणी घाट परिसर में घटी, जहां 22 वर्षीय कपिल दुहन (ग्राम चिलयाना, रोहतक, हरियाणा) नदी के तेज बहाव में फंस गए थे।

रेस्क्यू टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कपिल को साईं घाट के सामने राजा जी नेशनल पार्क के पास सुरक्षित निकाल लिया और बाद में उनके साथी कांवड़ियों के सुपुर्द कर दिया। रेस्क्यू में आपदा राहत दल (40 BN PAC HDR), SDRF और जल पुलिस के जवानों ने अदम्य साहस का परिचय दिया। इस बहादुरी भरे कदम की कांवड़ यात्रा पर आए अन्य श्रद्धालुओं ने खूब तारीफ की और उत्तराखंड पुलिस का आभार व्यक्त किया।

रेस्क्यू टीम में बिशन सिंह खड़का, धनवीर सिंह, गुमान सिंह राणा, ज्ञान सिंह (आपदा राहत दल), महावीर चौहान, सुभाष, मनोरी लाल, ऋषिपाल (SDRF) तथा हरीश गुसाईं, चैतन्य त्यागी, विनोद सेमवाल (जल पुलिस) शामिल थे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments