

एसएसपी के निर्देश पर चली मुहिम, स्कूटी समेत 7.50 ग्राम स्मैक बरामद
देहरादून । नशे के कारोबार के खिलाफ दून पुलिस एक्शन मोड में है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी तथा नशे के कारोबार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई के निर्देश दिये गये हैं। इसी क्रम में थाना नेहरू कॉलोनी की पुलिस टीम ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 02 लाख रहुपये से अधिक मूल्य की 7.50 ग्राम स्मैक और तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 05-09-2026 को केन्द्रीय विद्यालय मोहकमपुर के सामने फ्लाईओवर के नीचे चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका। तलाशी में उसके कब्जे से 7.50 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसका अनुमानित मूल्य 02 लाख रुपये से अधिक बताया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी संख्या UK08AL-3259 को भी जब्त कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनोज कुमार मिश्रा पुत्र स्वo भोलेश्वर दत्त मिश्रा, निवासी एच0एन0 120 मोहल्ला डांट मंडी ज्वालापुर, कोतवाली ज्वालापुर, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। आरोपी की उम्र 52 वर्ष है। उसके विरुद्ध थाना नेहरू कॉलोनी पर मु0अ0सं0-370/26, धारा- 8/21/60 NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
पुलिस टीम में उ0नि0 गिरीश चंद्र बडोनी (चौकी प्रभारी जोगीवाला, थाना नेहरू कॉलोनी), का0 विपिन सेमवाल, कां0 प्रदीप सिंह बिष्ट तथा कां0 नरेंद्र सिंह रावत शामिल थे। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके गिरोह से जुड़े अन्य तस्करों की तलाश में जुटी है।

Recent Comments