रामलीला मैदान शुद्धिकरण मामला: 7 सितंबर को CM आवास कूच करेगी कांग्रेस, धस्माना बोले- हिला देंगे सरकार की नींव

देहरादून। हल्द्वानी रामलीला मैदान शुद्धिकरण प्रकरण को लेकर कांग्रेस ने आगामी 7 सितंबर को देहरादून में मुख्यमंत्री आवास कूच का ऐलान किया है। इसकी तैयारी को लेकर डीलरोड स्थित बेडकर भवन में कार्यकर्ता बैठक आयोजित की गई, जिसे प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने संबोधित किया।

धस्माना ने कहा कि 10 अगस्त को हल्द्वानी में हुए रामलीला मैदान शुद्धिकरण प्रकरण के दोषियों के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह पूरा प्रकरण भाजपा सरकार और भाजपा नेताओं के संरक्षण में हुआ, और इसका सबूत यह है कि घटना के 26 दिन बाद भी दोषियों के खिलाफ एफआईआर तक दर्ज नहीं हुई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दोषियों पर कार्रवाई करने के बजाय सरकार और भाजपा नेताओं के दबाव में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया गया।

बैठक में प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद से प्रदेश में अनुसूचित जाति के लोगों पर सबसे ज्यादा अत्याचार हो रहा है। उन्होंने कहा कि जिस मैदान में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रैली को संबोधित किया था, उसका शुद्धिकरण किया जाना न सिर्फ खड़गे बल्कि पूरे अनुसूचित जाति, पिछड़े वर्ग और गरीब तबके का अपमान है।

बैठक का संचालन कर रहे धर्मपाल घाघट ने बताया कि 7 सितंबर को डीलरोड से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कूच में शामिल होंगे। बैठक में अशोक कुमार, नोहर सिंह, करण घाघट और आशीष तिवारी भी मौजूद रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments