यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर चला दून पुलिस का डंडा

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर यातायात पुलिस तथा सीपीयू द्वारा शहर क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों पर गलत दिशा में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध चलाया अभियान

अभियान के दौरान यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले 481 वाहन चालकों के किये चालानसड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध व्यापक स्तर पर अभियान चलाते हुए प्रभावी कार्यवाही हेतु सभी अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है। दिए गए निर्देशों के अनुपालन में यातायात पुलिस तथा सीपीयू की टीमों द्वारा देहरादून शहर क्षेत्रान्तर्गत आईएसबीटी ,मसूरी डायवर्जन, बिन्दाल, सहस्त्रधारा रोड क्षेत्र में गलत दिशा मे वाहन चलानें एवं यातायात नियमों के पालन न करने वाले वाहन चालको के विरूद्ध अभियान चलाकर चालानी कार्यवाही की गयी

इस कार्यवाही में गलत दिशा मे वाहन चलानें वाले 69 वाहन चालकों, वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का प्रयोग करने वाले 06 वाहन चालकों , ओवर स्पीड में – 31 वाहन चालकों, रेड लाईट जम्प करने वालो के -277 वाहन चालकों तथा अन्य यातायात नियमो के उल्लंघन में 96 वाहन चालकों, कुल – 481 वाहन चालकों के चालान किये गये। इस दौरान सभी वाहन चालकों को भविष्य में यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर कठोर कार्यवाही की चेतावनी दी गई।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments