नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को थाना नेहरू कालोनी पुलिस ने किया गिरफ्तार।
देहरादून, दिनांक 25/03/2025 (आरएनएस ) एक वादिनी ने थाना नेहरू कालोनी में तहरीर दी कि उनकी 03 वर्षीय पुत्री के साथ उनके पड़ोसी द्वारा दुष्कर्म किया गया है। तहरीर के आधार पर थाना नेहरू कालोनी में संबंधित धाराओं, 65 (2) बीएनएस और 5(ड)/06 पोक्सो एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया गया।
घटना की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए। पुलिस की गठित टीम ने सुराग-रसी और पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। मुखबिर की सूचना के आधार पर 26/03/2025 को अजबपुर फ्लाईओवर के नीचे से अभियुक्त जॉनी पुत्र रवि को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त की जानकारी:
- नाम: जॉनी
- पिता का नाम: रवि
- निवासी: सपेरा बस्ती, मोथरोवाला, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून
- उम्र: 34 वर्ष
पुलिस टीम:
- उ0नि0 प्रवीण पुंडीर (चौकी प्रभारी बाईपास)
- म0उ0नि0 स्मृति रावत
- म0का0 रजनी नेगी
- का0 बृजमोहन कनवासी
- का0 नीरज
दून पुलिस महिला एवं बाल अपराधों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है और ऐसे अपराधों में सहभागिता करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Recent Comments