ऑपरेशन प्रहार में दून पुलिस का शिकंजा: रायपुर से 454 ग्राम चरस सहित तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज

देहरादून । मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” विजन को साकार करने और पुलिस मुख्यालय स्तर पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत देहरादून पुलिस लगातार नशा तस्करों के खिलाफ सख्त अभियान चला रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून की सटीक रणनीति और कड़े निर्देशों के अनुपालन में थाना रायपुर पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 454 ग्राम अवैध चरस बरामद की है, जबकि तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी सीज कर दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, दिनांक 18 मई 2026 को रायपुर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर मित्तल वेंडिंग प्वाइंट, रायपुर के पास कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने शराफत पुत्र लियाकत को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 454 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने उसके खिलाफ थाना रायपुर में धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल संख्या यूके-07-एफके-9938 को भी सीज कर लिया गया है।

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह जल्दी पैसा कमाने के लालच में स्थानीय नशेड़ियों से थोड़ी-थोड़ी मात्रा में चरस सस्ते दामों पर खरीदता था और फिर उसे अन्य नशेड़ियों को ऊंचे दामों पर बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था। हालांकि, इससे पहले कि वह अपने मंसूबों में कामयाब हो पाता, रायपुर पुलिस ने उसे धर दबोचा।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शराफत पुत्र लियाकत, उम्र 40 वर्ष, निवासी कालोनी वाली मस्जिद के पास, जस्मौरे, थाना बेहट, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नरेन्द्र बिष्ट, कांस्टेबल मोहित कुमार और कांस्टेबल प्रदीप कुमार शामिल रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments