डबल इंजन की सरकार का दोगलापन: डॉ. प्रतिमा सिंह ने उत्तराखंड राहत पैकेज को ‘नाकाफी’ बताया


देहरादून: उत्तराखंड में आई प्राकृतिक आपदा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित 1200 करोड़ रुपये के राहत पैकेज को लेकर कांग्रेस ने एक बार फिर सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी की प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह ने इस राशि को ‘ऊंट के मुंह में जीरा’ बताते हुए आरोप लगाया कि भाजपा ने ‘डबल इंजन की सरकार’ के फायदे गिनाकर प्रदेश की जनता को मूर्ख बनाने का काम किया है।

डॉ. सिंह ने कहा, “सरकारी आंकड़ों के हिसाब से भी प्रदेश को इस मानसून में 2500 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। इस समय केंद्र से एक अच्छे पैकेज के साथ-साथ यह भी उम्मीद थी कि वह उत्तराखंड को आपदा ग्रस्त प्रदेश घोषित करेंगे। पर मोदी जी तो ऊंट के मुंह में जीरा देकर चले गए। इस राशि से प्रदेश के नुकसान की भरपाई भी नहीं हो पाएगी।”

उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर भी सवाल उठाते हुए कहा, “बड़े शर्म की बात है कि हमारे मुख्यमंत्री जितना मांगा था, उतना भी नहीं दिला पाए। यह ‘डबल इंजन की सरकार’ का असली चेहरा है।”

डॉ. सिंह ने मांग की कि केंद्र सरकार को तुरंत उत्तराखंड के लिए पर्याप्त वित्तीय सहायता उपलब्ध करानी चाहिए और राज्य को आधिकारिक तौर पर आपदा ग्रस्त घोषित करना चाहिए ताकि बड़े पैमाने पर राहत और पुनर्वास कार्य शुरू किए जा सकें।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments