गढ़वाल विश्वविद्यालय की डॉ. मनीषा निगम राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए चयनित

श्रीनगर (गढ़वाल )। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के लिए गौरव का विषय है कि विश्वविद्यालय की डॉ. मनीषा निगम का चयन भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रदान किए जाने वाले National Awards to Teachers of HEIs & Polytechnics – 2026 के लिए किया गया है।

शिक्षा मंत्रालय की ओर से 21 अगस्त 2026 को जारी पत्र के अनुसार, देशभर से इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान के लिए केवल 21 शिक्षकों का चयन किया गया है। चयनित शिक्षकों में विभिन्न भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IITs), केंद्रीय विश्वविद्यालयों तथा अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों के शिक्षक शामिल हैं। ऐसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर के सम्मान के लिए गढ़वाल विश्वविद्यालय की डॉ. मनीषा निगम का चयन विश्वविद्यालय के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा उच्च शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों के लिए प्रदान किया जाने वाला यह राष्ट्रीय सम्मान उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान को मान्यता देने वाला महत्वपूर्ण सम्मान है। डॉ. मनीषा निगम का चयन गढ़वाल विश्वविद्यालय की अकादमिक उपलब्धियों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में दर्ज हुआ है।पुरस्कार समारोह 5 सितंबर 2026 को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित किया जाएगा। प्रत्येक पुरस्कार में प्रशस्ति-पत्र, ₹50,000 की पुरस्कार राशि एवं रजत पदक प्रदान किया जाएगा।

इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने डॉ. मनीषा निगम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित सम्मान के लिए विश्वविद्यालय की शिक्षिका का चयन पूरे विश्वविद्यालय परिवार के लिए गौरव का विषय है।  वहीं कुलसचिव प्रो वाई पी रैवानी ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए डॉ. मनीषा निगम का चयन हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय की उत्कृष्ट अकादमिक परंपरा, शिक्षकों की प्रतिबद्धता एवं उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित करती है।

विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो ओ पी गुसाईं, बिड़ला परिसर के निदेशक प्रो हरभजन सिंह चौहान डीन नियुक्ति एवं प्रोन्नति प्रोफ़ेसर एम एस पंवार, विश्वविद्यालय जनसम्पर्क अधिकारी आशुतोष बहुगुणा समेत विभिन्न शिक्षकों एवं अधिकारियों ने भी डॉ. निगम को बधाई देते हुए उन्हें उज्ज्वल अकादमिक भविष्य की शुभकानाएं दी

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments