नशे की लत ने बना दिया चोर, 15 लाख की ज्वेलरी संग पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर!

रायपुर में हुई बड़ी चोरी का दून पुलिस ने किया खुलासा, 230 लोगों से पूछताछ और CCTV फुटेज की मदद से महज एक हफ्ते में दबोचा आरोपी

देहरादून। रायपुर क्षेत्र में हुई एक बड़ी चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 15 लाख रुपए अनुमानित कीमत की ज्वेलरी, लैपटॉप व अन्य सामान बरामद किया गया है।

मामले के अनुसार 3 जुलाई 2026 को शिव गंगा एन्क्लेव, डांडा लखौंड निवासी डॉ. अमर लता ने थाना रायपुर में तहरीर दी थी कि अज्ञात चोरों ने उनके घर से सोने-चांदी की ज्वेलरी सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। तहरीर के आधार पर थाना रायपुर में तत्काल चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर थानाध्यक्ष रायपुर के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और लगभग 230 लोगों से गहनता से पूछताछ की। साथ ही पूर्व में चोरी के मामलों में जेल जा चुके अभियुक्तों की मौजूदा स्थिति का भी सत्यापन किया गया।

सीसीटीवी फुटेज की जांच में पुलिस को घटना के दिन एक संदिग्ध व्यक्ति की तस्वीर मिली। टीम ने संदिग्ध के हुलिए के आधार पर सुरागरसी करते हुए 10 जुलाई 2026 को सिक्यूआई रायपुर से अभियुक्त सुमित शर्मा को चोरी के सामान सहित गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में अभियुक्त ने खुलासा किया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए ही उसने इस चोरी की घटना को अंजाम दिया था। जांच में सामने आया कि वह पहले भी थाना नेहरू कॉलोनी में दर्ज चोरी के एक मामले में जेल जा चुका है, जिसके पूरे आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त सुमित शर्मा पुत्र राजेंद्र शर्मा मूल रूप से ग्राम लालूखेड़ी, थाना बाबरी, जिला शामली (उत्तर प्रदेश) का निवासी है और वर्तमान में केदारपुरम स्थित एमडीडीए कॉलोनी में रह रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की ज्वेलरी के अलावा एक फॉग क्वार्ट्ज कंपनी की घड़ी, 100 अमेरिकी डॉलर का नोट तथा एक लैपटॉप भी बरामद किया है।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अजय भट्ट, अपर उपनिरीक्षक ए.के. बलूनी, हेड कांस्टेबल दीपप्रकाश, हेड कांस्टेबल प्रेम पंवार, कांस्टेबल मुकेश कंडारी, कांस्टेबल बृजमोहन सिंह तथा कांस्टेबल दीपक कुमार की टीम शामिल रही।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments